अमरीका में वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो आंदोलन जारी है और प्रदर्शनकारियों से पार्क ख़ाली कराने का निर्णय सरकार ने वापस ले लिया है।
अमरीका के न्यूयार्क नगर में प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच होने वाली झड़पों के दौरान अनेक लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया। अन्य नगरों से भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किए जाने के समाचार हैं। न्यूयार्क मंह सरकार ने प्रदर्शनकारियों से पार्क ख़ाली कराने का निर्णय वापस ले लिया है। इस पार्क में गत महीने से ही प्रदर्शनकारी एकत्रित हैं। इस बीच यह आंदोलन कई अन्य देशों में भी फैल गया है। जापान, स्पेन, यूनान, ब्रिटेन, फ़िलिपीन, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की जनता ने भी वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो आंदोलन का समर्थन करते हुए समाज में व्याप्त असमानताओं के विरुद्ध आवाज़ उठाई है। फ़िलिपीन और जापान में रैलियां निकाली गई हैं जबकि कैनेडा, स्पेन, यूनान, ब्रिटेन, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की जनता ने प्रदर्शन किए हैं। समाचार समाप्त........166